उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर दुबई की लग्जरी लाइफ का सपना दिखाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी ने छात्रा के जरिए घर में रखी नगदी व सोने के गहने भी उड़ा लिए। छात्रा के परिवार ने पुलिस में लिखित तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति व उसके परिवार सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की तफतीश कर रही है।
मामला जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि, इलाके के ही रज्जु हुसैन नाम के एक व्यक्ति पर बेटी को प्रेमजाल में फसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी कर दुबई ले जाने का सपना दिखाकर आरोपी ने उसकी बेटी को फंसाया है। मां ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने बेटी के जरिए उसके घर में रखे आभूषण और नगदी भी ले ली।
बेटी ने बताया...वह मुस्लिम हो गई है
मां ने बताया कि, जब घर से नगदी और गहने गायब हुए तो बेटी से पूछताछ की। तब हकीकत सामने आई। बेटी ने बताया कि वह अब मुस्लिम हो गई है। पैसे और गहने उसने अपने प्रेमी को दे दिए हैं। जिससे वह दुबई में घर खरीदेगा। मां ने बेटी के अपहरण की भी शंका जताई है।
रज्जु सहित सात के खिलाफ नामजद FIR
मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रज्जु, उसके पिता व बहन सहित सात लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ काठोर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.