लखनऊ में हुआ 43वां युवा रचनाकार सम्मान समारोह:रचित सोनकर की शायरी पर खूब बजी तालियां

लखनऊ2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
43वां युवा रचनाकार सम्मान समारोह में देश के कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। - Dainik Bhaskar
43वां युवा रचनाकार सम्मान समारोह में देश के कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में शनिवार को युवा रचनाकार मंच द्वारा 43वां युवा रचनाकार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में यूपी राज्य कर्मचारी संस्थान के महामंत्री और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने युवा रचनाकार संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।

कार्यक्रम की शुरुआत मृत्युंजय गुप्ता की वाणी वंदना से हुई। देश के जिन साहित्यकारों को इस कार्यक्रम में सम्मान मिला, उनके नाम हैं

डॉ हरिशंकर मिश्र – पं. गंगारात्न पाण्डेय सम्मान भोलेनाथ ‘अधीर’– निराला साहित्य सम्मान सुनील त्रिपाठी– नवगीतकार कुमार रविंद्र सम्मान डॉ अखिलेश निगम – व्यंगकार उमाशंकर तिवारी सम्मान माता प्रसाद शुक्ल – डॉ सीता किशोर खरे सम्मान ओम प्रकाश दीक्षित – साहित्यनुरागी रामकुमार सम्मान डॉ रोहित प्रताप सिंह तोमर – डॉ अनंत माधव सम्मान डॉ अंब्रिश ‘अम्बर’ – उमेश चंद्र पाठक सम्मान डॉ आकांक्षा दीक्षित – राजाराम सम्मान मीना तिवारी – विद्यावती मिश्रा सम्मान रचित सोनकर – श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान निशान्त पाठक – नवोदित कवि सम्मान श्रेया तिवारी, अक्षिता शुक्ला – बाल कवियत्री सम्मान

इसके बाद संस्था के संस्थापक/संचालक नवीन ने इसके के इतिहास से रुबरू कराया। उन्होंने बताया कि "सन् 1981 में मैने इस संस्थान की शुरुआत अपने दो दोस्तों के साथ करी थी। उन दोनों के निधन के बाद मैं ही संस्था को चलाता हूं। मैं चाहता हूं ये संस्था अपने 50 साल पूरे करे वर्ना मैं अपने दोस्तों को क्या मुंह दिखाऊंगा”।

इस दौरान श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान पाने वाले रचित सोनकर की शायरी, "रात भर वो मुझको सोने नही देती" पर खूब तालियां बजीं। इसके अलावा बाल कवियत्री अक्षिता शुक्ला की मीठी कविता भी लोगों को काफी पसंद आई।

खबरें और भी हैं...