लखनऊ में गैंगस्टर विकास दुबे के घर में हुई चोरी:चोरों ने टीवी और कीमती सामान बांधा, पड़ोसियों के शोर मचाने पर भागे

लखनऊ4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चोरों ने विकास दुबे के घर से टीवी और अन्य सामान चुराने का प्रयास किया। - Dainik Bhaskar
चोरों ने विकास दुबे के घर से टीवी और अन्य सामान चुराने का प्रयास किया।

लखनऊ के कृष्णानगर में बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे के घर चोर घुस गए। वे सामान चुराने का प्रयास कर रहे थे। तभी पड़ोसियों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वे चाहरदीवारी फांद कर भाग निकले। विकास की पत्नी ऋचा ने अपने सील मकान में चोरी का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लॉन में कपड़े से बंधी मिली टीवी, दीवार पर मिले पैरों के निशान

रिचा दुबे के अनुसार कृष्णा नगर के इन्द्रलोक कालोनी में उनका मकान है। बिकरु कांड के बाद इस घर को सील कर दिया गया था। इसे बिल्हौर के तहसीलदार को सौंप दिया गया था। इसके बाद भी मकान की सुरक्षा नहीं की जा रही है। जिसके चलते घर में लगातार समान चोरी हो रहा है।

रविवार को भी चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। वे टीवी और कीमती सामान लेकर भागने वाले थे। लेकिन तभी पड़ोसियों ने देख लिया। उनके शोर मचाने पर चोर भाग गए।

ये तस्वीर बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की है। रिचा ने सोमवार को वीडियो जारी कर अपने घर में चोरी की सूचना दी है।
ये तस्वीर बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की है। रिचा ने सोमवार को वीडियो जारी कर अपने घर में चोरी की सूचना दी है।

चोरी का सामान बरामद कराने की मांग

रिचा दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, 'मुझे मेरे घर में चोरी होने की सूचना मिली है, घर में आभूषण समेत कई जरूरी सामान है, क्या चोरी हुआ है। इसकी जानकारी नहीं दे सकती हूं क्योंकि मकान सील है, लेकिन अगर चोरी हुई है तो चोरी के सामान को बरामद किया जाए, पड़ोसियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी।' इससे पहले बीती 16 जनवरी को भी सील मकान में चोरी की शिकायत की थी। हालांकि स्थानीय पुलिस चोरी की घटना को खारिज कर रही थी, लेकिन फिर केस दर्ज कर लिया।

पिछली बार चोरी के नहीं मिले थे सबूत

कृष्णानगर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि रिचा ने पहले भी घर में चोरी की सूचना दी थी, लेकिन जांच में मामला फर्जी निकला। रविवार को घर के पास रहने वाले एक लड़के ने फिर से नहीं चोरी के प्रयास की सूचना दी। मौके पर जांच पड़ताल की गई। लोगों से पूछताछ में पता चला कि दो लड़के घर से फांद कर भागते हुए देखे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। मकान को दोबारा सील करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये तस्वीर विकास दुबे के कृष्णा नगर वाले घर की है। दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। ऋचा दुबे का आरोप है कि उनके मकान में चोरी हुई है।
ये तस्वीर विकास दुबे के कृष्णा नगर वाले घर की है। दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। ऋचा दुबे का आरोप है कि उनके मकान में चोरी हुई है।

घर में बंद हैं कीमती जेवर और सामान

रिचा दुबे के मुताबिक घर सील होने के बाद से बच्चे बाहर पढ़ने चले गए। बंद घर को देखकर चोर लगातार यहां से कुछ न कुछ ले जा रहे हैं। घर में ज्वेलरी और नगदी के साथ कीमती सामान रखा है। उन्होंने पुलिस से मांग किया कि घर की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंधन किया जाए। उनका कहना है कि सील मकान प्रशासन की कस्टडी में है। ऐसे में इसकी देखभाल की जिम्मेदारी पुलिस की बनती है। उन्होंने पुलिस पर चोरों से मिलीभगत करने का बी आरोप लगाया।

रिचा दुबे के अनुसार घर की दीवार फांदते समय इस पर चोरों के जूतों के निशान आ गए हैं। पुलिस इसे सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है।
रिचा दुबे के अनुसार घर की दीवार फांदते समय इस पर चोरों के जूतों के निशान आ गए हैं। पुलिस इसे सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है।

बिकरु कांड के बाद घर हुआ था सील

बिकरु गांव में दो जुलाई 2020 की रात गैंगस्टर विकास दुबे ने पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस घटना में सीओ और एसओ समेत आठ पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे। जिसके बाद पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को मकान सील किया था।