लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव का तीसरा दिन:क्लार्क रॉक बैंड और चेतना तिवारी की प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल

लखनऊ2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में  कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। - Dainik Bhaskar
गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

लखनऊ के स्मृति उपवन में चल रहे हस्तशिल्प महोत्सव के तीसरे दिन भारी संख्या में दर्शक जुटे। अच्छा मौसम और छुट्टी होने के कारण लोग जमकर महोत्सव में पहुंचे। गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आज कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान क्लार्क रॉक बैंड ने देशभक्ति और बॉलीवुड के मशहूर गांनो पर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लगातार 15 घंटों तक डांस करके रिकार्ड बनाने वाली चेतना तिवारी ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।

लोगों की फरमाइश पर आयुष त्रिपाठी ने अपनी सुरीली आवाज में कई गीत गुनगुनाये। साथ ही लोक गायिका शिप्रा चंद्रा ने लोक गीतों व समूह नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया। रोज की तरह आज के कार्यक्रम के दौरान भी कई वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

महोत्सव के आयोजक मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अरुण प्रताप सिंह और रणवीर सिंह व विनय दुबे ने बताया, ''आज मौसम अच्छा होने व राष्ट्रीय पर्व होने की वजह से महोत्सव में काफी भीड़ आयी। सभी ने खरीदारी के साथ ही गेमिंग जोन व झूलों का आनंद उठाया। फ़ूड कोर्ट में भी लोगो ने भारत के समस्त प्रदेशों की स्पेशल चीजों का मजा लिया।''