लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रिंंयका ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र खतरे में है। सरकार ही यहां लोकतंत्र को खत्म कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी आकर इनकी तारीफ कर रहे हैं। आखिर यूपी में ये क्या हो रहा है..
यूपी सरकार संविधान का हनन कर रही है। पुलिस और प्रशासन का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। हम बता देना चाहते हैं कि हम लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं। लोगों के साथ खड़े होने आए हैं। हम ऐसा होने नहीं देंगे।
कोरोना की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव कराए गए। कितने अध्यापकों की मृत्यु हो गई। चुनाव में लगे कितने कर्मचारी मारे गए। तब आपने नहीं सोचा कि कोरोना है। पंचायत चुनाव में अभद्रता हो रही है। लोगों को पीटा जा रहा है। प्रशासन धमकी दे रहा है। विपक्ष भी मौन है। ऊपर से मोदी जी बधाई दे रहे हैं कि प्रदेश में बेहतरीन काम हुआ है।
इससे पहले दोपहर में लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी प्रतिमा के सामने दो घंटे तक मौन धरने पर बैठीं रहीं। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में भय के माहौल के विरोध में प्रियंका ने मौन धरना दिया था।
यूपी पुलिस ने जब उनसे कोविड प्रोटोकाॅल को लेकर सवाल किए तो उन्होंने पर्ची पर लिखकर ही जवाब दिया कि पंचायत चुनाव के दौरान भी तो कोविड था।
प्रियंका डेढ़ साल बाद शुक्रवार दोपहर को लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक प्रियंका का जगह-जगह स्वागत हुआ। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए प्रियंका के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। प्रियंका 2 दिन लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस में रहेंगी। इस दौरान उनका जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात और बैठक का कार्यक्रम है।
किसान संगठनों के साथ बैठक कर रही है प्रियंका
शाम 6.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी से मिलने यूपी के किसान संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। किसानों से प्रियंका की कृषि कानूनों के अलावा आवारा पशुओं से होने वाले फसल को नुकसान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।
लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ आई थीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव के आगमन को लेकर प्रदेश मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाहर सड़क झंडे बैनर होर्डिंग से पटी है। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 28 जगह कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे। प्रियंका गांधी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थीं।
कल ये रहेगा कार्यक्रम
तस्वीरों में प्रियंका गांधी का लखनऊ का आवास
कौल हाउस में रुकेंगी, पास से होगी एंट्री
लखनऊ में अपने प्रवास के दौरान प्रियंका प्रयागराज नारायण रोड स्थित कौल हाउस में रुकेंगी। यह आवास उनके रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का है। कांग्रेस नेत्री के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस मुख्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान पार्टी के स्तर से जारी किए गए पास के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति होंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.