मुख्यमंत्री पहुँचे पुलिस मुख्यालय:आल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का लिया जायजा, इंटेलिजेंस और एसपीजी के अधिकारी भी रहे साथ

लखनऊएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में पहली बार आयोजित हो रही तीन दिवसीय आल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का निरीक्षण करने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पहुँचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह हर मंजिल पर गए और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे पुलिस हेडक्वार्टर पहुँचे। उनके साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड की टीम भी गयी थी। गार्ड ऑफ ऑनर से सीए का स्वागत करने के बाद अधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में यूपी पुलिस की ओर से दिखाई जाने वाली उपलब्धियों का प्रजेंटेशन भी सीएम ने देखा। कुछ अफसरों से सीएम ने सीधी बात भी की।

प्रधानमंत्री 30 घंटे कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे, गृहमंत्री और एनएसए भी साथ होंगे

इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से हर साल आयोजित होने वाला वह महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस इस बार यूपी में हो रहा है। शुक्रवार से तीन दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमे करीब 30 घंटे मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तीन दिन तक इसमे शामिल रहेंगे। सभी प्रदेश के डीजीपी के अलावा रॉ, एसपीजी, आईबी और केन्दीय सुरक्षा बलों के प्रमुख इसमे शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...