रक्तदान करेंगे कारोबारी |
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े कारोबारी रक्तदान करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। |
कला पसंद करने वालों के लिए प्रदर्शनी |
कला प्रेमियों के लिए शहर के अलीगंज इलाके में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10.30 बजे अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी में अनुभूति कला प्रदर्शनी शुरू होगी। इसके अलावा भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कला स्रोत अलीगंज में शाम 6 बजे शुरू होगा। |
यूपी महोत्सव का पोस्टर रिलीज आज |
उत्तर प्रदेश महोत्सव के लिए पोस्टर रिलीज भी बुधवार को होगा। गोमती नगर स्थित शीरोज कैफे में दोपहर 3 बजे पोस्टर रिलीज किया जाएगा। |
शाम को कवि सम्मेलन |
कविता पसंद करने वालों के लिए बुधवार शाम कवि सम्मेलन भी हो रहा है। विकास दृष्टि संस्था की ओर से शांति कुटी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा। |
23 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना |
मौसम विभाग के अनुसार 21, 22, 23 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। तीन दिन तक UP के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। |
लीजेंड्स क्रिकेट लीग का लखनऊ में आखिर मैच |
लखनऊ में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आखिरी मुकाबला बुधवार को इंडिया कैपिटल्स का सामना भीलवाड़ा किंग्स से होगा। शाम 7.30 बजे यह मैच शुरू होगा। गेट नंबर दो से टिकट मिलेगा। इसके अलावा बुक मॉय शो से भी टिकट लिया जा सकता है। |
लखनऊ में पेट्रोल 96.55 रुपए प्रति लीटर |
लखनऊ में बुधवार को पेट्रोल 96.55 रुपए और डीजल 89.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा वाराणसी में पेट्रोल 97.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.54 रुपए प्रति लीटर है। आगरा में पेट्रोल 96.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर है। |
अभियंता संघ के चुनाव आज |
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत अभियंता संघ का चुनाव बुधवार को होगा। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रदेश 42 निर्धारित स्थानों पर मतदान शुरू होगा। वर्तमान में अध्यक्ष पद समेत कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी के मात्र 7 पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतगणना 25 सितंबर को लखनऊ में होगी। |
नगर निगम कंट्रोल रूम के लिए यहां करें फोन |
जलभराव से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम के नंबर यह है। लैंड लाइन 0522-2289764, 0522-2289777, 0522-2289782, 0522-2289783 सीयूजी मोबाइल नंबर 9151055671, 9151055672, 9151055673 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.