यूपी में बर्फीली हवाओं के साथ धूप से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी पारा गिरेगा। जिससे सुबह और शाम को ठंड रहेगी। यह सिलसिला 15 फरवरी तक चलेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा गिर सकता है। दोपहर से पहले आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22 और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा।
आसमान में बादल, आज से बदलेगा और मौसम
आज यूपी के कई जिलों में बादल छाएंगे। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया। 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी। जिसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। ऐसे में कई जिलों में बारिश की संभावना है।
दो तरह की मौसम प्रणाली सक्रिय
देश में दो मौसम प्रणाली एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ एक तरफ जहां पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित सहित उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।
एक डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका पर आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण दक्षिणी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, पूर्वी भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि देश के अन्य राज्यों में मौसम में नमी बनी रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.