- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP Bus Stations Modernization | PPP Model Development Plan 2026
यूपी में पीपीपी मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन:पहले चरण के 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू, दूसरे चरण की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में बस स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम मुख्यालय में परियोजनाओं की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी
पहले चरण में 11 बस स्टेशनों पर निर्माण शुरू
परिवहन मंत्री ने बताया कि पहले चरण में कुल 23 बस स्टेशन विकसित किए जाने हैं। इनमें से 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, नौ बस स्टेशनों के नक्शे संबंधित विकास प्राधिकरणों से स्वीकृत हो चुके हैं। इन पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा 34 परियोजनाओं में से आठ की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। शेष परियोजनाओं की डीपीआर तीन दिसंबर 2026 तक निगम मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
दूसरे चरण के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया
परियोजना के दूसरे चरण में 49 बस स्टेशन विकसित किए जाने हैं। इनमें से पांच बस स्टेशनों के प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। वहीं, 36 बस स्टेशनों के लिए दोबारा निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 24 बस स्टेशनों के लिए बिड प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। इनकी फाइनेंशियल बिड को लेकर एक दिसंबर को आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
थर्ड पार्टी से होगी निर्माण कार्यों की जांच
परिवहन मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।






















