यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में 24 घंटे में 19 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 71 हजार 826 सैंपल की जांच की गई। वहीं, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 15 रही। सबसे ज्यादा 5 संक्रमित मरीज लखनऊ में मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में भी 4 संक्रमित पॉजिटिव केस मिले। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 144 हो गई है। इस बीच शनिवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की रिपोर्ट भी शनिवार को नेगेटिव आ गई है।
19 मिले संक्रमित, 15 हुए रिकवर
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित प्रसाद के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1 लाख 71 हजार 826 सैंपल की जांच हुई। अब तक कुल 8 करोड़ 93 लाख 54 हजार 15 सैंपल की जांच की जा चुकी है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 144 है।
वैक्सीनेशन अपडेट : यूपी में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17.6 करोड़ के पार
प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17 करोड़ 67 लाख 71 हजार 609 पहुंच गया है। इनमें से 11 करोड़ 81 लाख 21 हजार 525 को पहली डोज, वहीं 5 करोड़ 86 लाख 50 हजार 84 को दोनों डोज लग चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश में एक दिन में 15 लाख 14 हजार 834 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.