• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Up Election 2022, MLA Aditi Singh Future, Aditi, Youngest Legislators, Wanted To Become A Fashion Designer, Read Where She Will Be After 20 Years

कल, आज, कल (दैनिक भास्कर की विशेष सीरीज):सबसे युवा विधायकों में शुमार अदिति फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी, पढ़िए 20 साल बाद कहां होंगी

लखनऊएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

17वीं विधानसभा की सबसे कम उम्र की सदस्य रही अदिति फैशन वर्ल्ड में नाम कमाना चाहती थी। कहते हैं कि प्रियंका गांधी उन्हें राजनीति में लेकर आईं। पिता अखिलेश सिंह के राजनीतिक करियर का उन्हें फायदा मिला। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को जॉइन करके उन्होंने सुर्खियां बटोरी है। अब रायबरेली सदर सीट से वह भाजपा के लिए विधायक का चुनाव लड़ने जा रही हैं। उनके सितारों की चाल उनके हक में चल रही है या पटखनी मिल सकती हैं।
आइए आपको मशहूर ज्योतिषाचार्य नस्तूर बेजान दारुवाला की जुबानी पढ़ाते हैं कि अदिति आने वाले 20 साल में कहां तक सफर तय करेंगी...

वो कहते हैं कि पाश्चात्य ज्योतिष के हिसाब से अदिति वृश्चिक राशि से आती हैं। मानसिक शक्ति एक पहलवान जैसी है। व्यूह रचना कैसे करनी है? वोटर को कैसे साधना है? पूरी समझ उन्हें हैं। उनकी राशि का स्वामी मंगल है। उनके भाजपा जॉइन करने से पार्टी को फायदा होने वाला है। उनके ग्रह नक्षत्र ऐसे हैं कि वो इलेक्शन जीत सकती हैं।

अगले 10 सालों में वो यूपी में भाजपा का महिला चेहरा हो सकती है। स्मृति ईरानी की तरह..। अगले 20 सालों में वो दिल्ली में संगठन के लिए काम कर सकती हैं। हालांकि, उन्हें विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान भी रखना होगा। उन्हें लाल रंग और गणपति की उपासना शुरू करने का सुझाव वो देते हैं। दस्तूर कहते हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसे घटनाक्रम होते रहेंगे, जिससे वो लाइमलाइट में रहेंगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में भास्कर प्रतिदिन दिग्गज नेताओं के कल, आज, कल के बारे में आपको बताएगा। इस प्रस्तुति में आने वाले कल में अदिति सिंह की तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है।

  • उनका जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में अखिलेश सिंह के घर हुआ था।
  • अदिति सिंह ने अपनी पढ़ाई दिल्ली और मैसूर से की है।
  • रायबरेली सदर से उनके पिता अखिलेश सिंह 5 बार विधायक रहे। वह कई पार्टियों में रहे।
  • अदिति ने यूएस के ड्यूक विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
  • राजनीति में आने से पहले अदिति सामाजिक संस्थानों के साथ जुड़ी हुई थीं।
  • अदिति को प्रियंका गांधी वाड्रा की काफी करीबी माना जाता है।
  • प्रियंका की सलाह पर अपना फैशन वर्ल्ड का करियर छोड़ दिया।
  • गांधी परिवार की करीबी मानी जाने वाली अदिति को 2017 में कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला था।
  • वह बड़े अंतर के साथ कांग्रेस के लिए इस चुनाव को जीती थीं।
  • 23 अगस्त 2018 को राहुल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव नामित किया।
  • अदिति के पिता अखिलेश सिंह 2017 से ही बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर हो गया था।
  • 2019 में उनके पिता अखिलेश की कैंसर से मृत्यु हो गई।
  • नवंबर 2019 में पंजाब में नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से उनकी शादी हुई।
  • रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह 24 नवंबर 2021 को कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया।
  • भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें रायबरेली की सदर सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है।
  • रायबरेली सीट वह जगह है जहां करीब तीन दशक से अदिति के परिवार का दबदबा है।
  • उनके पिता अखिलेश सिंह, कांग्रेस के लिए 1993 से 2007 तक यहां कांग्रेस विधायक थे।

समय-समय पर कांग्रेस को घेरती रही अदिति

  • जब नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था। तब पूरी कांग्रेस भाजपा के पीछे पड़ गई थी। अदिति उस समय कांग्रेस की सदस्य होने पर भी केंद्र सरकार को सपोर्ट कर रही थी।
  • अदिति ने कृषि कानून को लेकर भी पीएम नरेन्द्र मोदी के फैसले को सही ठहराया था। प्रियंका गांधी पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया था।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर कहा था जब जितिन प्रसाद एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे पढ़े लिखे , युवा ,अनुभवी नेता लोग पार्टी छोड़ रहे है, तो पार्टी को अपने आत्ममंथन करना चाहिए।