उत्तर प्रदेश में डेंगू बेकाबू हो गया है। रोज बड़ी संख्या में मरीज डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 320 डेंगू संक्रमित मरीज पाएं गए। मथुरा, फिरोजाबाद के अलावा तमाम जनपद इसकी जद में है। अब राजधानी लखनऊ में भी लगातार डेंगू के केस में इजाफा हो रहा है। अकेले लखनऊ में 26 केस रिपोर्ट हुए।
डेंगू की जद में आएं 320 नए मरीज
दरअसल मच्छरों के कहर से पूरा उत्तर प्रदेश त्रस्त है। यहां डेंगू अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा। गुरुवार को 320 मरीज मिलने के साथ ही प्रदेश भर में कुल मरीजों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। इस बीच मेडिकल टीम ग्राउंड पर रियलिटी चेक करने के दौरान 28 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी कर दिया।
लखनऊ में डेंगू के मामलों की संख्या पहुंची 750, अस्पतालों को 314 बेड रिजर्व
बलरामपुर चिकित्सालय में कुल 128 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें 12 डेंगू पॉजिटिव व 17 बुखार के भर्ती हैं। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 70 बेड आरक्षित हैं। जिनमें 5 डेंगू व 15 बुखार के मरीज भर्ती हैं।वही लोकबन्धु चिकित्सालय में 70 बेड के वार्ड में 50 बुखार के मरीज भर्ती हैं। बीआरडी चिकित्सालय में 20 बेड, टीबी चिकित्सालय में 14 बेड, रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में 12 बेड आरक्षित हैं। लखनऊ में कुल 314 बेड डेंगू के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.