पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीते एक साल से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आजम खान को मिलने वाली लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर रोक लगा दी है। यह फैसला उन पर दर्ज आपराधिक मामलों को देखते हुए लिया गया है। साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल (इमरजेंसी) के दौरान जेल जाने वालों को लोकतंत्र सेनानी पेंशन देने की शुरुआत की थी। शुरू में पेंशन की रकम 500 रुपए प्रतिमाह थी, जो अब बढ़कर 20 हजार रुपए हो चुकी है।
DM ने दिया ये तर्क
बुधवार को रामपुर जिले के लोकतंत्र सेनानियों के नाम की सूची जारी की गई, इसमें आजम खान का नाम नहीं है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी के मुताबिक कई FIR दर्ज होने के कारण उनकी पेंशन रोकी गई है। कुछ समय पहले शासन स्तर से इस बाबत जानकारी मांगी गई थी। रामपुर की नई सूची में अब सिर्फ 35 लोगों के नाम हैं। पहले 37 लोगों को पेंशन मिलती थी।
आजम पर करीब 85 मामले दर्ज
आजम खान इमरजेंसी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ से जुड़े थे और जेल भी भेजे गए थे। वर्तमान में उन पर करीब 85 मामले दर्ज हैं, जो अदालतों में विचाराधीन हैं। केवल जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जमीन कब्जाने के आरोप में उन पर 26 मामले दर्ज हैं। वे वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.