यूपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय लल्लू ने आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह वहां राष्ट्रवाद के लिए नहीं बल्कि ईडी और सीबीआई से डरकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह वाद करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। अजय लल्लू ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने लखीमपुर के तिकुनिया में गाड़ी से कुचल कर किसानों की हत्या कर दी। हाथरस में एक दलित बेटी को रात के अंधेरे में जला दिया गया। उस पार्टी में राष्ट्रवाद कैसे हो सकता है? आरपीएन सिंह 32 साल कांग्रेस में रहकर राष्ट्रवाद नहीं कर पाए। वे केवल स्वार्थ और सत्ता के लोभ के लिए वहां पहुंचे हैं।
अजय लल्लू ने कहा कि आरपीएन सिंह के पिताजी रक्षा राज्य मंत्री थे। क्या वे राष्ट्रवादी नहीं थे? वे खुद सोचें और समझें, क्या वे राष्ट्रवाद को लेकर खुद के ऊपर सवाल नहीं उठा रहे हैं।
शाह के पास अब तक किसानों से मिलने का वक्त नहीं था
लल्लू ने कहा कि कभी किसान शाह से मिलना चाहते थे तो उनके पास समय नहीं होता था। आज किसानों से मिलने को क्यों जा रहे हैं? जिस तरीके के हालात उन्होंने किसानों के लिए बनाए, उससे बड़ा अन्याय क्या होगा? मैं समझता हूं किसान बदला लेगा। भाजपा सरकार को वह किसान उखाड़ फेंकेगा। या स्पष्ट हो गया है कि किसान मंत्री को खदेड़ रहे हैं, इसलिए वह उनसे मिलने के लिए लालायित हो रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.