उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5 नए संक्रमित मिले है। इसी के साथ यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 91 हो गई है। वही, रिकवर हुए मरीजों का काउंट 8 रहा। बीते 24 घंटे में राज्य में महज 83 हजार 184 सैंपल की जांच हुई। इस बीच देवरिया से एक कोरोना संक्रमित के मौत की भी खबर आई। हालांकि राहत की बात यह जरुर है कि प्रदेश के 71 जिलों में शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नही मिला। शुक्रवार को मिले मरीजों में प्रयागराज में 2 केस मिलने के अलावा लखनऊ, देवरिया व वाराणसी में एक - एक मामलें सामने आएं है।
यूपी के 39 जनपद रहे कोरोना मुक्त
अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, भदोही, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र ,सुल्तानपुर और उन्नाव जिलों में एक भी कोरोना के एक्टिव मरीज नहीं है। यह सभी जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। इसके अलावा शुक्रवार को प्रदेश के 71 जिलों को कोई पॉजिटिव केस नही मिला।
वैक्सीनेशन अपडेट -गुरुवार व शुक्रवार को प्रदेश में इतनी लगी कोरोना वैक्सीन की डोज
अब तक उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ 28 लाख 4 हजार 534 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिनमें से 9 करोड़ 90 लाख 38 हजार 729 को पहली डोज व 3 करोड़ 37 लाख 65 हजार 805 को दोनों डोज लग चुकी है। 4 नवंबर के दिन यहां पर 16 हजार 651 डोज लगी जिनमें से पहली डोज लेने वालों की संख्या 8 हजार 52 रही। वही दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 8 हजार 599 रही। वही शुक्रवार को कुल डोज लेने वालों की संख्या 79 हजार 539 रही। हालांकि अब शनिवार से वैक्सीनेशन में तेजी आने की उम्मीद है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.