बीते 2 हफ्तों से सर्दी का सितम झेल रहे लोगों को मंगलवार को सर्दी से कुथ राहत मिली। दिन में राजधानी लखनऊ में तेज धूप निकली। हालांकि बुधवार सुबह एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि, 26 जनवरी से तेज धूप निकलेगी लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा भी रहेगा।
आज भी सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, मौसम सुबह शाम में कोहरे वाला रहेगा। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का दिन में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियम और रात का तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, ऐसा तापमान बुधवार को भी रहेगा।
आज इन जिलों में पड़ेगी ज्यादा ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी यूपी के जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फनगर, मेरठ, बिजनौर,अमरोहा, में ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसके अलावा कम ठंड वालों गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मुराबाद में कोहरे के साथ मामूली ठंड रहेगी।
यूपी के लोगों को सर्दी से नहीं मिलेगी राहत
IMD ने अलर्ट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में आगमी दो से तीन दिनों में शीतलहर तेज हो सकती है। जनवरी के लास्ट वीक में लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिलेगी। अलगे 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलो में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.