उत्तर प्रदेश में गर्मी में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आसमान से बरस रही आग की वजह से लोग घर में ही पैक्ड हैं। सड़कें सुनसान हैं। कूलर से लेकर एसी तक फेल हो चुके हैं। किसी भी तरीके से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने 17 मई तक हीट वेव यानी लू जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। यूपी के बुंदेलखंड में तो गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। तीसरे दिन लगातार बांदा 48.8 डिग्री टेम्परेचर के साथ सबसे गर्म रहा।
पांच जिलों का तापमान 45 के पार
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है। आलम यह है कि बुंदेलखंड के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार बना हुआ है। बांदा के बाद उरई, हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर जैसे बुंदेलखंड के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है।
17 मई तक 12 जिलों में चलेगी हीटबेव
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, प्रदेश के बुंदेलखंड और पश्चिम के क्षेत्र में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जेपी गुप्ता ने बताया कि आगरा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रचंड गर्मी वाले प्रदेश के 10 जिले
बांदा | 48.8 डिग्री सेल्सियस |
झांसी | 47.3 डिग्री सेल्सियस |
हमीरपुर | 45.2 डिग्री सेल्सियस |
उरई | 45.0 डिग्री सेल्सियस |
फतेहपुर | 45.2 डिग्री सेल्सियस |
आगरा | 46.4 डिग्री सेल्सियस |
सोनभद्र | 45.2 डिग्री सेल्सियस |
प्रयागराज | 46.4 डिग्री सेल्सियस |
कानपुर नगर | 46.6 डिग्री सेल्सियस |
लखनऊ | 43.0 डिग्री सेल्सियस |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.