UP में योगी का कथित टूल किट आया:CM के सपोर्ट में ट्वीट करने पर 2 रुपए देने का ऑडियो वायरल; कंपनी से निकाला गया IT सेल का लीडर

लखनऊ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में किसान आंदोलन और कांग्रेस के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित टूलकिट सामने आया है। इसको लेकर सीएम योगी का सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने वाली टीम विवादों में घिर गई है।

इस टूल किट में एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री के सपोर्ट में ट्विट करने पर दो रुपए देने की बात कही जा रही है। यह कथित ऑडियो मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने वाली टीम के सदस्यों की बताई जा रही है। इसे रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कथित टूलकिट के वायरल होते ही कंपनी से IT सेल के लीडर मनमोहन सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, BJP प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पूरे मामले से भाजपा और मुख्यमंत्री को अलग बताया। उन्होंने कहा कि ये प्राइवेट कंपनी और उसके एम्प्लाई से जुड़ा हुआ मामला है। कोई कंपनी किस कर्मचारी को रखती है किसको निकालती है और कैसे काम करती ये उसका अपना अधिकार है।

मनमोहन ने लिखा- मेरी खामोशी, कितने सवालों की आबरु रख लेगी
कंपनी से निकाले जाने के बाद मनमोहन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें शायराना अंदाज में लिखा, 'हजार जवाबों से अच्छी है हमारी खामोशी न जाने कितने सवालों की आबरु रख लेगी'। इस पोस्ट को उनके टर्मिनेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। 'दैनिक भास्कर' ने मनमोहन सिंह से फोन पर इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

वायरल ऑडियो में क्या है?
पहला शख्स -
ये बताओ कि ये दो रुपए ट्वीट किस हिसाब से मिलता है?
दूसरा शख्स : ये 100+ फॉलोअर्स वालों के लिए है भाई।
पहला शख्स : अच्छा ये बताओ कि कौन सा हैशटैग होगा?
दूसरा शख्स : ग्रुप में डाला तो है हैशटैग
पहला शख्स : योगी जी वाला हैशटैग?
दूसरा शख्स : हां... योगी जी वाला हैशटैग
दूसरा शख्स : कोई दिक्कत है क्या ?
पहला शख्स : नहीं.. हम ज्यादा से ज्यादा कराना चाह रहे हैं, जिससे थोड़ा बढ़ जाए।
दूसरा शख्स : इसमें थोड़ा कम पेमेंट बचा है। क्योंकि 25 ट्वीट मांग रहा है। दूसरा ये कि हैशटैग के साथ... योगी जी के फेवर में। मतलब योगी जी के बारे में अच्छा लिखो।
पहला शख्स : किसका ट्रेंड है?
दूसरा शख्स : ये तुम छोड़ों न। ये अतुल जी का ट्रेंड है। गजेंद्र चौहान का ट्रेंड है। तुम एक ID से 25 ट्वीट कराओ। उसका पेमेंट कर देंगे।
पहला शख्स : ठीक
दूसरा शख्स : सबका लिंक ग्रुप में डाल देना। जल्दी कराओ, फोटो के साथ।
(यहीं से फोन कट हो जाता है।)

क्या है विवाद?
दरअसल अब तक सीएम योगी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने की जिम्मेदारी BECIL नाम की कंपनी के पास थी। कुछ दिनों पहले इसे हटाकर सिल्वरटेक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई। मनमोहन सिंह BECIL कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि नई कंपनी अपने तरह से सारे काम को टेकओवर करना चाहती है। ये ऑडियो वायरल होने के बाद मनमोहन सिंह को कंपनी से बाहर निकाल दिया गया।

खबरें और भी हैं...