इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:175 यात्री विमान में सवार, सुबह 9:22 पर वाराणसी के लिए रवाना हुए

राकेश कुमार | सरोजनी नगर, लखनऊ19 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार रात लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। तकनीकी परिचालन व्यवस्था और पायलट की ओर से न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना के बाद विमान को लखनऊ उतारने का फैसला लिया गया था।

.

फ्लाइट नंबर 6E2452 रात करीब 9:10 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। इसके बाद सभी यात्रियों को एक होटल में ठहराया गया।

यात्रियों को वाराणसी पहुंचाने के लिए इंडिगो ने शनिवार सुबह नई उड़ान की व्यवस्था की। विमान को नए फ्लाइट नंबर 6E9071 से सुबह 9 बजे रवाना होना था।

शनिवार सुबह सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी कर ली गई। विमान रनवे पर पहुंचा और वाराणसी के लिए उड़ान भरी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links