मैनपुरी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के बाद ससुराल वाले उसे तंग कर रहे थे। जिसके चलते वह मायके में रहने लग गई। पति के बुलाने पर वह वापस ससुराल चली गई। ससुराल वालों ने फोन पर जानकारी दी कि एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। जबकि मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या उसके पति ने की है। क्योंकि वह मौके से गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
9 महीने पहले हुई थी शादी, पति रहता था बाहर
जिले के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम नगला राम सिंह का यह पूरा मामला है। यहां की निवासी शिवानी की शादी 9 महीने पहले अनुज कुमार निवासी आगरा के साथ हुई थी। उसका पति बाहर नौकरी करता है। शिवानी के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिसके बाद मायके वाले शिवानी को घर ले गए।
मायके वालों ने पति के साथ किया था रवाना
14 अक्टूबर को लगभग 3 बजे उसके पति ने उसे फोन कर घर आने के लिए कहा। तो परिजनों ने उसको उसके पति के साथ भेज दिया। वहीं 10 मिनट बाद विवाहिता के पति का फोन आया कि घर से कुछ ही दूरी पर एक्सीडेंट हो गया। जिसमें शिवानी की मौत हो गई है।
फिरोजाबाद ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत
परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवानी की सांसे चल रही थी। लड़का वहां से गायब था। जिसके बाद परिजन शिवानी को फिरोजाबाद ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.