मैनपुरी की थाना क्षेत्र पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उससे चार साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है, लेकिन बाद उसके वह शादी नहीं कर रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी, इसके बाद उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।
यौन शोषण का लगाया आरोप
मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी अंतर्गत एक मोहल्ले से जुड़ा था। जहां एक विवाहित महिला ने पैथोलॉजी संचालक पर निकाह का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने की शिकायत कर आरोप लगाया था। बताया कि उसका निकाह वर्ष 2011 में कुसमरा के एक व्यक्ति से हुआ था। पति के परेशान करने पर वह अपने मायके बसरेहर,इटावा चली गई। इस बीच वर्ष 2019 में कुसमरा निवासी पैथोलॉजी संचालक नूर आलम पुत्र शराफत से मुलाकात हुई। नूर आलम ने उसे इटावा में ही एक किराए के मकान में रखा और उसका यौन शोषण करता रहा। तीन बार गर्भवती होने पर दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
निकाह करने से किया मना
जब पीड़िता ने निकाह करने की बात तो नूर आलम ने साफ मना कर दिया, उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार की शाम को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नूर आलम के विरुद्ध दुष्कर्म व महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को कुसमरा चौकी इंचार्ज नीलकमल ने ढढौस पुल के पास से उस समय सुबह गिरफ्तार कर लिया। जब वह कही जाने की फिराक में था।बाद में आरोपी को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। वहीं महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.