मैनपुरी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पत्नी ने हत्या का आरोप उसके परिजनों पर ही लगाया है। उसका आरोप है कि ससुर,देवर और देवरानी ने मिलकर हत्या की है। बिना जानकारी के परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की राख के नमूने को प्रयोगशाला के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
युवक नशे में था तभी परिजनों ने किया हमला
मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां की निवासिनी रुचि देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि पति 14 मई को शराब के नशे में था। तभी ससुर रामपाल पुत्र नत्थू सिंह और देवर कल्लू उर्फ नरेंद्र व देवरानी सुनीता पत्नी कल्लू ने मिलकर पति को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कहा कि मुझे भी नहीं पता चला और मेरे पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शादी के बाद से परिवार में नहीं हुई थी कोई लड़ाई
लड़की के परिजनों ने बताया कि रुचि की 4 जून 2014 को शादी हुई थी। शादी को लेकर कभी को लड़ाई नहीं हुई और सब ठीक-ठाक चलता रहा। पति-पत्नी के बीच कभी-कभी झगड़ा या बहस हो जाया करती थी, क्योकी उसका पति शराब पिने का आदी था, जिसको लेकर पत्नी मना करती थी।
हिस्से के लिए बेटे का किया कत्ल
मृतक विजयपाल सिंह के साले की शादी थी और पत्नी वहां जाने की तैयारी कर चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार शादी में मिले सोने चांदी के आभूषण अपने साले की शादी में ले जाना चाहता था। उसी बात को लेकर उसकी परिवार में अपने पिता,भाई से लड़ाई हो गई। म्रतक की पत्नी का आरोप है कि उसी लड़ाई में उसके पति की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। फिलहाल मामलें में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.