गोवर्धन में मुकुट मुखरबिंद मंदिर प्रांगण की छटा देवलोक सी नजर आई। हर तरफ हुरंगा की मस्ती छाई रही। हुरंगा शुरू होते ही आसमान से पुष्प पंखड़ियों और अबीर गुलाल की बरसात हुई तो मंदिर प्रांगण सतरंगी छटा और होली की मस्ती में हुरियारिन और हुरियारे सराबोर हो गए। सभी डोल नगाड़े की धुनों पर झमकर थिरके। वहीं, महिलाओं की चरकुला नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
श्रीगिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा दसविसा ब्राह्मण गोवर्धन के नेतत्व में सोमवार की शाम मंदिर सेवायतों द्वारा फाग महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। दसविसा ब्राह्मणन हुरियारिन और हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। होली के रसियों, ढप, ढोल और नगाडे़ के साथ गाते-बजाते अपनी मस्ती में मस्त हुरियारे ने समाज गायन और हंसी-ठिठोली के बीच हुरियारे ने गुलाब की पंखुडियां बरसाईं तो हुरियारिनों ने लठ्ठ बरसाए। शाम पांच बजे हुरियारे ने चमकदार चुन्नी ओढ़े हुरंगा खलने को मुकुट मुखरविन्द मंदिर पहुंची।
हुरियारिन ने लाठी से हूला मारते हुए हुरियारे को हुरंगा खलने को उकसाया। इसी छेड़छाड़ के बीच एक हुरियारा लठामार का संकेत देता है। इसी के साथ हुरियारिन आगे बढ़ हुरियारों के झामों पर तड़ातड़ लाठियों की बौछार शुरू कर देती हैं। हुरियारे भी पूरे जोर शोर से हुरियारिनों को पीछे हटाने पर विवश कर देते हैं। हुरियारिनों का लठ लेकर आगे बढकर झाम पीटना और हुरियारों का उनको पीछे हटाने का क्रम घंटों बार बार चलता है।
इसके बाद हुरियारे और हुरियारिन मंदिर प्रांगण में पहुंचकर ढ़ोल नगाड़े की धुन पर जमकर थिरके और महिलाओं ने चरकुला नृत्य की मनमोहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी एडवोकेट ने हुरियारिन और हुरियारों को फागुआ उपहार वितरण कर शुभकामनाएं दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.