भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। भाजपा सांसद ने कहा, ''भारत में बोलने की आजादी सभी को है। लेकिन, अगर किसी ने हमारे धर्म पर आक्रमण किया तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि न उसे आसमान मिलेगा न जमीन।''
भाजपा सांसद ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर लग रहे आरोपों का विरोध किया। उन्होंने कहा, ''धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अंदर जो शाश्वत शक्तियां हैं, वह हर किसी को नहीं मिलती हैं। इसको मॉडल भाषा में चाहे माइंड रीडिंग कहो या कुछ और। सनातन धर्म पर आक्रमण कई विधर्मी करते रहते हैं। इससे सनातन धर्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वामपंथियों को दर्द केवल इस बात का है कि इनके जरिए हिंदू और हिंदुत्व क्यों बढ़ रहा है, इनको पूजा क्यों जा रहा है?"
'धीरेंद्र कृष्ण हनुमान जी की शक्ति पर अडिग हैं'
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कहा, ''धीरेंद्र कृष्ण हनुमान जी की शक्ति पर अडिग हैं। हनुमान जी की आध्यात्मिक और शाश्वत शक्तियों को विश्व में कोई नकार नहीं सकता है। भारत विश्वगुरु था और आगे भी भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा कर बनेगा। इसी कड़ी में धीरेंद्र कृष्ण कार्य कर रहे हैं। प्रभु से कामना करती हूं कि वह निरंतर इसी प्रकार की राष्ट्र सेवा करते रहें।''
रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''विधर्मी कुछ भी कर लें, वह सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म से कभी भी जीत नहीं पाएंगे।''
भाजपा सांसद ने इंद्रदेवानंद महाराज से अध्यात्म पर की चर्चा
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री राधा किशोरी सेवा धाम आश्रम के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भागवत प्रवक्ता इंद्रदेवानंद महाराज से अध्यात्म पर चर्चा भी की।
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें...
प्रज्ञा बोलीं- लव जिहादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना होगा
भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। यह विवादित बयान उन्होंने रविवार को कर्नाटक में दिया। सांसद कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इसका एक वीडियो सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नेताओं को एक्ट्रेसेस के कपड़े देखने से फुरसत नहीं
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है। स्वरा ने ट्वीट के जरिए सत्ताधारी नेताओं पर निशाना साधा है। उधर, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ऐसे हीरो-हीरोइन की फिल्में नहीं देखनी चाहिए, जो भगवा को बेशर्म कहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.