मऊ में अभियान चलाकर सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध-अतिक्रमण:नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई कार्रवाई, प्रशासन ने जेसीबी चलाकर किया ध्वस्तीकरण

मऊ7 दिन पहले

मऊ जिले के तमसा नदी के किनारे बंधा स्थित अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण किया। सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह के आदेश पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। सीओ सिटी के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। बंधा स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर व्यवसाय चलाया जा रहा था।

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि तमसा नदी के किनारे सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन है। जिस पर अवैध अतिक्रमण करके व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा था। नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में इसका विचारण हुआ है। नियमानुसार उनके द्वारा आदेश पारित किया गया है। उसी क्रम में यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मुस्लिम परिवार के कुछ लोगों द्वारा यहां अवैध अतिक्रमण किया गया। यह कार्रवाई आगे भी लगातार इसी प्रकार से चलती रहेगी। यहां जिन लोगों ने अनधिकृत रूप से निर्माण किया था। उनका मामला न्यायालय में चल रहा है। जैसे-जैसे आदेश पारित होगा। वैसे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कुछ लोगों को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन उनके ना मानने पर उनके खिलाफ भी यह कार्रवाई की जाएगी। जहां-जहां अवैध अतिक्रमण किया गया है। उसको चिन्हित करके ध्वस्त किया जाएगा।

नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत जो सरकारी भूमि है। उस पर गुलाम अतहर और उनकी पत्नी असमत जहां के नाम से एक संरचना का निर्माण कराया गया था। जिसमें व्यवसायिक उपयोग लिया जा रहा था। चुकी यह सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण है। इसलिए मेरे न्यायालय में एक वाद दर्ज हुआ जिसमें सुनवाई करके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया है। इसी क्रम में यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...