लूट में फरार चल रहे बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक मिली है। पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
टीपी नगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी टीम वेदव्यासपुरी में चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश ने बाइक और रफ़्तार से दौड़ा ली।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई और बदमाश को घेर लिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश की पहचान समीर पुत्र पर बाकी निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड के रूप में हुई है।
मेरठ समेत अन्य जिलों में दे चुका घटना को अंजाम
एसपी सिटी पियूष सिंह ने बताया कि आरोपी दौराला थाने से फरार चल रहा था। उसने मेरठ समेत अन्य जिलों में लूट, चोरी व अन्य वारदातें की है। अभी उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। उन्हें भी टाइप किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.