मेरठ के मुबारकपुर गांव में एक खेत में 10 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अजगर खेतों के अंदर घुस गया। इस कारण कई घंटों तक दहशत का माहौल रहा। वन विभाग की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया और पकड़कर ले गए।
भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित छोईया पुल के पास 10 फीट का अजगर रेंग रहा था। ग्राम में रहने वाले किसान कुलविंदर अपने खेत पर पानी लगाने जा रहे थे। अजगर को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। उन्होंने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अजगर रेंगते हुए खेत के अंदर घुस गया।
ग्रामीणों ने कई घंटे तक अजगर की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने किसी तरह सर्च अभियान चलाकर अजगर को ट्रेस कर लिया और उसे पकड़ कर जंगल ले गए।
वन विभाग ने एक घंटे में किया रेस्क्यू
जब अजगर ग्रामीणों के हाथ नहीं लगा तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। अजगर को ट्रेस करने में वन विभाग को करीब 1 से डेढ़ घंटा लग गया। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह अजगर को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.