मेरठ में महाभारत कालीन हस्तिनापुर में पहली बार गंगा आरती व गंगा के बीच में तिरंगा झंडा फहराया गया और गंगा आरती व दीपदान किया गया। गंगा के बीचोंबीच आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
नमामि गंगे ने भी की सराहना
नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के संस्थापक व शोभित विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती के माध्यम से यह आयोजन हुआ। इस पहल को नमामि गंगे अभियान के तहत भी सराहा गया। प्रियंक गर्ग ने कहा कि हरिद्वार और प्रयागराज की तरह हमारा प्रयास है कि मेरठ हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा में भी महाआरती प्रारंभ करें। दूरदराज से आने वाले गंगाभक्त और पर्यटक यहां गंगाघाट पर दिव्य आरती के दर्शन कर सकें।
लहरों के बीच फहरा तिरंगा
नेचुरल साइंस ट्रस्ट की टीम सहयोगियों के साथ मिलकर स्टीमर में सवार होकर गंगा की लहरों में उतरी। हाथ में तिरंगा लेकर टीम ने गंगा का चक्कर लगाया। बीच में जाकर तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर गंगा तटों को तिरंगे झंडों से सजाया गया।
इनका रहा सहयोग
आरती करने में कर्ण मंदिर के महंत शंकरदेव, एसडीएम अखिलेश यादव, सी ओ उदय प्रताप सिंह, बीडीओ अमरीश शर्मा, एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह, अरविंदर राणा, विपिन, वन विभाग रॉबिन कुमार, नगर पंचायत हस्तिनापुर से पुनीत गुप्ता, संजय, गोरिशा, अनिल विश्नोई पहुंचे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.