मेरठ टू मुंबई साइकिल यात्रा पर निकले मोहनीश:कहा- अंबानी- महिंद्रा को वुमन सेफ्टी और पावर सेव प्रोजेक्ट दिखाएंगे

मेरठ2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मेरठ के युवा मो. मोहनीश देश के सशक्त उद्यमियों से मिलने के लिए साइकिल से यात्रा पर निकले हैं। मोहनीश साइकिल से मेरठ टू मुंबई का सफर तय करने जा रहे हैं। उनकी इस मेहनत के पीछे महिलाओं की सुरक्षा और देश के प्राकृतिक संसाधनों को बचाना है।

मोहनीश ने महिला सुरक्षा और सेव पावर पर 2 प्रोजेक्ट डिजायन किए हैं। अपने प्रोजेक्ट को वह अंबानी, बिडला, महिंद्रा सभी को दिखाना चाहते हैं। मोहनीश को उम्मीद है कि उनकी मेहनत की आवाज इन उद्यमियों तक पहुंचेगी। वह जरूर मिलने का समय देंगे।

वुमेंस सेफ्टी डिवाइस, पावर सेविंग किट बनाई

मोहनीश ने इलेक्ट्रिसटी पावर और सेफ्टी डिवाइस का प्रोजेक्ट तैयार किया है। उसे लेकर वह उद्यमियों से मिलने जा रहे हैं। इन लोगों से मिलकर इनको अपना प्रोजेक्ट दिखाना चाहते हैं। मोहनीश ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक डिवाइस बनाई है। इलेक्ट्रिसिटी पावर के लिए एलोएरियम का प्रोजेक्ट है। जिसमें कोयले के पानी के बिना हम बिजली बना सकते हैं।

यह फोटो साइकिल में लगाए उद्यमियों के फोटो की है।
यह फोटो साइकिल में लगाए उद्यमियों के फोटो की है।

भरोसा है वो लोग मेरी बात सुनेंगे

मोहनीश कहते हैं हौसला है मुश्किल आएं या कुछ भी है सफर तय करना है। वह बताते हैं कि बिडला, महिंद्रा, अजीम प्रेमजी से मिलकर अपना प्रोजेक्ट दिखाना चाहता हूं। क्योंकि ये लोग हमेशा हमारे देश के लिए खड़े रहते हैं। देश पर जब भी संकट आता है यही लोग सबसे पहले आकर सहयोग देते हैं। इसलिए मुझे भरोसा है मेरी बात वहां सुनी जाएगी। इन लोगों से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

एक साल से कर रहे टूर की प्लानिंग

मोहनीश ने इस सफर की योजना 1 साल पहले बना ली थी। कहते हैं एक साल से मन में था इन लोगों से मिलकर अपना प्रोजेक्ट बताऊंगा। साल 2021 में ढाई महीने रतन टाटा के घर के बाहर रुका था। लेकिन वो उस वक्त बीमार थे। इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस सफर की तैयारी में पूरा 2 महीना लगा है। साइकिलिंग कर अपना स्टेमिना बिल्ड किया। नई साइकिल खरीदी, बैनर रेडी किया।

मो. मोहनीश ने साइकिल में तिरंगे के साथ बिडला, महिंद्रा, अजीम प्रेमजी फोटो लगाए है।
मो. मोहनीश ने साइकिल में तिरंगे के साथ बिडला, महिंद्रा, अजीम प्रेमजी फोटो लगाए है।
मो. मोहनीश ने इस साइकिल को 2 महीने में बनाकर तैयार किया है। मोहनीश साइकिल में 2 डिवाइस लगाए है। इसी की मदद से वह दिन रात चलते है।
मो. मोहनीश ने इस साइकिल को 2 महीने में बनाकर तैयार किया है। मोहनीश साइकिल में 2 डिवाइस लगाए है। इसी की मदद से वह दिन रात चलते है।
इसी साइकिल से यात्रा पर निकले हैं मोहनीश
इसी साइकिल से यात्रा पर निकले हैं मोहनीश