यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेताओं ने केक काटकर, लड्डू बांटकर योगी आदित्यनाथ का बर्थडे सेलिब्रेट किया। योगी के 50 वें जन्मदिन पर 50 किलो का केक काटा, 50 किलो सामग्री का भंडारा भी हुआ।
बुलडोजर की तस्वीर के साथ काटा केक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वे जन्मदिन पर भाजपाइयों ने शहर में कई स्थानों पर बुलडोजर केक काटकर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया है। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा व पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने भी मलियाना पहुंचकर भाजपा समर्थकों के बीच बुलडोजर केक काटा। मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करते हुए यूपी में दोबारा से बीजेपी सरकार बनने की बधाई लोगों को दी।
21 किलो लड्डू बांटे
कंकर में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतत्व में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर 21 किलो लड्डूओ का वितरण किया गया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, पार्षद राजेश खन्ना, गणेश अग्रवाल, निशांक गर्ग, मुकेश शर्मा, ललित चौधरी, बोबि जयसवाल, कुलदीप चौधरी, मनोज त्यागी, जतिन ठाकुर, किशन मोहन, राजीव कतिया, मनमोहन हरदोई, अंतरिक्ष भारद्वाज मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.