आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान का रंग चारों ओर नजर आ रहा है। मेरठ के सरकारी स्कूलों में बच्चे बड़े उत्साह के साथ तिरंगा अभियान में भाग लेकर जागरुकता फैला रहे हैं।
गुरुवार को प्राइमरी स्कूल लुपूर बक्सर में हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत समारोह हुआ। साथ ही बच्चों ने रक्षाबंधन मनाया। तीन रंग की राखियां बनाकर बच्चों ने एक दूसरे की कलाईयों पर बांधी।
झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत सुनाया
तिरंगा यात्रा में बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत भी गाया। स्कूल में तिरंगा झंडा पर निबंध और इससे जुड़े GK quiz भी की गई। इसमें भाग लेकर बच्चों ने सवालों के जवाब दिए। तिरंगे के तीन रंग, उन रंगों का महत्व, तिरंगे का इतिहास और झंडा कैसे बनता है यह बताया।
बच्चों ने खुद बुनाई राखियां
स्कूल के बच्चों ने टीचर्स के गाइडेंस में खुद राखी बनाई। सॉटन रिबन, थर्माकोल, पेपर और मोतियों से बच्चों ने राखियां सजाई। इन राखियों को तिरंगा झंडे के तीन रंगों से मिलकर बनाया। राखियों के बीच में तिरंगा झंडा बनाकर सजाया। बाद में बच्चों ने एक दूसरे को ये तीन रंगोंवाली राखी बांधी। शिक्षिका रितु, संतोष, सुशील, राजरानी शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.