उमस भरी गर्मी के बाद गुरुवार सुबह मेरठ और एनसीआर में मौसम बदलाव नजर आया। तापमान में गिरावट हाेने के साथ बूंदाबांदी भी शुरु हुई। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है।
36.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान
पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25. डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना है कि अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है।
आज कई स्थानों पर हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ रहेगा। कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाएं रहेंगे। हल्की बारिश से मध्यम बारिश तक की संभावना है। बृहस्पतिवार को तापमान 30 डिग्री पर आ पहुंचा। हवा की स्पीड 9 किमी प्रति घंटा की रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.