• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Triple Talaq Case Updates: First Of Love Marriage, If The Demand For Dowry Is Not Met, Then The Wife Was Thrown Out Of The House By Giving Triple Talaq

मेरठ में महिला को तलाक देकर घर से निकाला:युवक ने रिश्तेदारी की लड़की से की लव मैरिज, ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित; पति ने घर से भगाया

मेरठ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
CO कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है की पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। - Dainik Bhaskar
CO कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है की पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

मेरठ में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के बाद लड़की पर ससुराल वालों ने दहेज लाने का दबाव बनाया। महिला के मायके वालों ने जब दहेज देने से मना कर दिया तो ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया है। अब महिला ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के लिए आरोपी को पति को बुलाया है।

लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद निवासी 24 वर्षीय आयशा ने बताया कि उसकी सरधना निवासी जुबेर से रिश्तेदारी थी। महिला की जुबेर से दोस्ती हो गई और दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। 3 साल पहले महिला ने प्रेमी जुबेर के साथ लव मैरिज कर ली। दोनों हापुड़ में किराए के मकान में रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में एक लाख रुपए और बाइक की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में मारा-पीटा जाता। और उत्पीड़न कर परेशान किया जाता।

3 तलाक देकर घर से निकाला

महिला का कहना है कि 3 जुलाई को आरोपी पति जुबेर ने घर में बेरहमी से मारपीट की। तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जब विरोध किया तो नंद व देवर ने मारपीट की। पीड़िता अपने मायके पहुंची और घटना की आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस से आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की है।

CO बोले- चल रही कार्रवाई

CO कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है की पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति को भी थाने में बुलवाया गया है।

खबरें और भी हैं...