16 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर सामूहिक रेप के मामले में जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठन के लोगों ने ब्रहमपुरी थाने में हंगामा कर नारेबाजी की। जहां लोगों का कहना है की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी युवकों पर रासुका लगाए जाने की भी मांग की है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह है पूरा मामला
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 साल की लड़की की दोस्ती 6 महीने पूर्व लिसाड़ी गेट के चमड़ा पैठ निवासी आदिल से हुई थी। आरोप है कि 17 जनवरी की रात को युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया। लड़की के परिजनों का आरोप है की युवक अपने घर ले गया और उसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अपने साथी के साथ लड़की को अज्ञात स्थान पर ले गया और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को लड़की को धमकी देते हुए छोड़ा कि यदि इस मामले में किसी को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
अलग अलग समुदाय का है मामला
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिराेही, दारा सिंह प्रजापति और अन्य लोग शनिवार शाम ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। जहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए आरोपी युवकों के परिनजों पर भी कार्रवाई की जाए। लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आशंका है की लड़की को नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
देहरादून में भी ले जाने का आरोप
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ब्रहमपुरी थाने में कहा की युवक ने इंस्टाग्राम पर कई एकांउट बना रखे हैं। नशे की हालत में आरोपी युवक किशोरी को देहरादून भी ले गया था। पीड़ित लोगों ने यह भी आरोप लगाया की नाम व धर्म बदलकर किशोरी से दोस्ती की थी। लड़की नाबालिग है, लेकिन आरोपी ने जान बूझकर यह सब किया है।
गिरफ्तारी के प्रयास
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है की तहरीर के आधार पर एफआईआर कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मेडिकल व बयान की कार्रवाई पुलिस करा रही है। जो भी आरोपी है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.