भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत आज अपनी ही ट्यूबेल पर घायल हो गए। मुजफ्फरपुर के सिसौली गांव स्थित अपनी ट्यूबेल पर वह बोरिंग का निर्माण कार्य करा रहे थे। बताया गया है कि उसी समय उनके चेहरे पर चोट लगी है। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। और उनका उपचार कराया।
नरेश टिकैत रविवार को सिसौली गांव में अपनी ट्यूबवेल पर गए थे। जहां बोरिंग का कामचल रहा था। तभी उनके चेहरे पर अचानक चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चोट लगने के बाद किसान नेताओं और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के फोन घनघनाने लगे। सभी उनके स्वस्थ होने की कामना करते उनका हाल चाल चलने लगे। गौरव टिकैत ने बातचीत में कहा है कि वह पूरी तरीके से ठीक हैं। और प्राथमिक उपचार कराया गया है।
7 माह से चल रहा है आंदोलन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले वेस्ट यूपी में गाजीपुर बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर धरना चल रहा है। यह धरना प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा है। जहां लगातार राकेश टिकैत और नरेश टिकैत जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। मेरठ में एनएच 58 पर सिवाया टोल पर भी धरना चल रहा है। आंदोलन कर रहे किसान नेताओं का कहना है कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों की घर वापसी नहीं होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.