आज बुधवार को बकरीद पर मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए रहे। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह और शहर की जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंस के चलते ही नमाजियों ने नमाज अदा की। वही पुलिस की तरफ से सिर्फ 50 लोगों को ही ईदगाह पर आने की इजाजत दी गई।
सुरक्षा का कड़ा है पहरा
शहर और देहात के सभी संवेदनशील स्थानों पर पीएसी के साथ आरएएफ है। DM के. बालाजी व SSP प्रभाकर चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में राउंड किया। सभी थाना प्रभारी, सीओ भी अपने - अपने क्षेत्रों में अलर्ट है। यहां ईदगाह, जामा मस्जिद, हापुड रोड स्थित मस्जिद, कोतवाली, लिसाड़ी गेट में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से नमाजियों से अपील की जा रही है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करें। मस्जिद में सिर्फ इतनी ही नमाजी आएं, जिनमें 50 लोगों को इजाजत है। बिना मास्क के घर से न आएं। पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
मेरठ में खुले में पशुओं की कुर्बानी पर रोकSSP प्रभाकर चौधरी ने बताया की कोरोना के चलते अपील की गई है की शासन की गाइड लाइन का पालन करें। खुले में पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंधित है। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी रोक रहेगी। एसएसपी का कहना है की ऊंट की कुर्बानी पर भी रोक है। ऐसे में ऊंट लाने व ले जाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंताजाम हैं। देहात में एसपी देहात केशव कुमार और शहर में एसपी सिटी खुद सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। शहर में 14 जोन व 30 सेक्टर बनाकर पुलिस फोर्स की डयूटी लगाई गई है। 3 कंपनी फोर्स लगाई गई है।
मस्जिदों पर रहा पुलिस का पहरा
मस्जिदों पर बुधवार तड़के से ही पुलिस का पहरा रहा। जहां चौकी इंचार्ज, फैंटम पुलिस व थाना प्रभारियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें एसपी सिटी और एसपी देहात द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना के चलते 50 नमाजियों को ही ईदगाह व मुख्य मस्जिदों में नमाज की इजाजत है। उसमें भी 2 गज का सोशल डिस्टेंस व मास्क अनिवार्य है। शहर और देहात में सभी प्रमुख मस्जिदों, ईदगाह पर सुबह से ही पुलिस का पहरा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.