लवजेहाद के खिलाफ उतरेगी बजरंग दल की महिला इकाई:मेरठ में राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला परिषद् का गठन

मेरठ6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद् के गठन के दौरान की तस्वीर - Dainik Bhaskar
राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद् के गठन के दौरान की तस्वीर

लवजेहाद और महिला अपराध के खिलाफ अब राष्ट्रीय बजरंग दल की महिलाएं उतरेंगी। मेरठ में राष्ट्रीय बजरंग दल ने अपनी राष्ट्रीय महिला परिषद् का गठन किया है। यह परिषद् महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

दुर्गा सप्तशती के पाठ से शुभारंभ

बजरंग दल महिला परिषद् गठन के दौरान मौजूद अतिथि
बजरंग दल महिला परिषद् गठन के दौरान मौजूद अतिथि

परिषद् ने अपने काम का शुभारंभ दुर्गा सप्तशति के पाठ से किया है। साथ ही शस्त्र पूजन किया गया। सभी ने कहा कि नारी सुरक्षा नारी सम्मान लव जिहाद के लिए हमेशा तत्पर रहना है। जिससे कोई नारी पीड़ित ना हो। राष्ट्रीय महिला संगठन का उद्देश्य नारी सुरक्षा को लेकर के है। प्रदीप त्यागी राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सब को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत को अखंड बनाएंगे जनसंख्या पर कानून लाएंगे और मेरठ में कई लव जेहाद नहीं होने देंगे ।

डीपीएस स्कूल में हुआ गठन

नवनियुक्त सदस्यों व पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
नवनियुक्त सदस्यों व पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

मेरठ के डीपीएस पब्लिक स्कूल प्रवेश बिहार में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रीय महिला परिषद का गठन हुआ है। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल में अभिषेक दीक्षित को महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल और चतुर सेन को जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद में मंजू शर्मा को जिला अध्यक्ष, विमलेश शर्मा को महानगर अध्यक्ष,, सीमा शर्मा को महानगर संयोजक, सीमा शर्मा कोशिक को महानगर महामंत्री, मधु शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष, अंजू शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, प्रियंका को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया। जिसमें बहन अंजली द्वारा इनको नियुक्ति पत्र दिए गए।

खबरें और भी हैं...