मेरठ में महिला की हत्या:घर से दवा लेने गई महिला का गन्ने के खेत में मिला शव, पुलिस ने शक के आधार पर पति को उठाया

मेरठ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में मेरठ के किठौर क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस को करीबी पर ही हत्या करने का शक है। पुलिस ने महिला के पति से भी पूछताछ की है। वहीं पुलिस क्राइम सीन देखने के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ बिंदु ऐसे मिले हैं, जिन पर जांच आगे बढ़ रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के नंगला सलेमपुर निवासी चांद मुहम्मद की पत्नी इमराना (30) 12 जुलाई को राधना निवासी डाक्टर के यहां से दवाई लेने को कहकर घर से गई थी। शाम तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात महिला का शव मिला।

पुलिस ने महिला के शव को मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर भेज दिया। 13 जुलाई को महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन शव ईंख के खेत में कैसे पहुंचा, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या दूसरे स्थान पर करके शव खेत फेंका गया हो।

पति से पूछताछ

महिला के शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। महिला के कपड़े भी अस्तव्यस्त नहीं थे। CO बृजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि भी नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि हत्या करने वाला कोई नजदीकी है।

पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी कर पुलिस छानबीन में जुटी है। SP देहात केशव कुमार का कहना है कि हत्या करने वाला कोई करीबी ही हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...