दिल्ली में पॉल्यूशन के कारण लगे लॉकडाउन जैसे खराब हालात वेस्टर्न यूपी के शहरों में भी बनते जा रहे हैं। नेशनल कैपिटल रीजन से सटे पश्चिमी यूपी के शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स औसत से काफी नीचे गिरता जा रहा है। रविवार को दिल्ली के बाद सबसे खराब हवा सहारनपुर में हैं। सहारनपुर का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 397 है। वहीं, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बागपत की हवा में प्रदूषण का स्तर औसत को पार कर चुका है।
मेरठ में बन रहे 2019 के हालात
मेरठ में रविवार सुबह से ही हवा की क्वालिटी खराब है। ऑफ डे पर भी मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 365 पर था। जो बेहद खतरनाक कैटेगरी है। पिछले 5 दिनों का AQI देखें तो मेरठ में 2019 जैसे हालात बन रहे हैं। जब दिवाली के बाद हवा खराब होने के कारण मेरठ में 2 दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा। स्कूलों के लिए अलर्ट जारी कर बच्चों को मास्क लगाकर आने की हिदायत दी गई। छोटे बच्चों के स्कूलों का समय बढ़ाना पड़ा।
मल्टीफंग्शनल स्प्रिंकल से दबाना पड़ रहा पॉल्यूशन
मेरठ में पॉल्यूशन के कारण बिगड़ रहे हालातों पर काबू पाने के लिए नगर निगम शहर की सिंचाई करा रहा है। सड़कों पर 3 मल्टीफंक्शनल स्प्रिंकल उतारे गए हैं। इनसे दिनभर सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है। जल निगम और वन विभाग पेड़ों पर पानी पर दिन में दो बार छिड़काव कर रहा है ताकि पेड़ों पर जमे धूल के कण और पॉल्यूटेंट्स को हवा से हटाया जा सके।
रैपिड, मेट्रो के काम के लिए गाइडलाइन जारी
बढ़ते प्रदूषण के कारण जिला प्रशासन और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने मेरठ में चल रहे रैपिड रेल और मेट्रो के निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन प्रोजेक्ट का काम करने के लिए गाइडलाइन जारी की है, इसको फॉलो करने पर ही रैपिड, मेट्रो का काम होगा। प्लास्टिक शीट का प्रयोग, मॉस्क प्रयोग, पानी का छिड़काव और मिक्सिंग प्लांट को कवर करके ही काम होगा। मेरठ में 17 हॉट मिक्स प्लांट को 15 दिनों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।
NCR से सटे यूपी के शहर
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर
वेस्टर्न यूपी के जिलों में हवा के हालात
जिला | AQI |
दिल्ली | 412 |
सहारनपुर | 397 |
गाजियाबाद | 381 |
बागपत | 374 |
नोएडा | 371 |
मेरठ | 365 |
बुलंदशहर | 349 |
मुरादाबाद | 349 |
मुजफ्फरनगर | 335 |
रामपुर | 301 |
लखनऊ सहित पूर्वांचल के जिलों में हवा के हालात
जिला | AQI |
लखनऊ | 283 |
प्रयागराज | 252 |
कानपुर | 244 |
आगरा | 238 |
वाराणसी | 241 |
प्रदूषण सबसे ज्यादा इनके लिए घातक
AQI | मानक |
0-50 | अच्छा |
51-100 | संतोषजनक |
101-200 | थोड़ा प्रदूषित |
201-300 | खराब |
301-400 | बहुत खराब |
401- 500 | खतरनाक |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.