मेरठ में वैक्सीनेशन में गड़बड़ी:यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह मेरठ पहुंची, टीकाकरण में गड़बड़ी को लेकर अस्पताल के स्टाफ को लगाई फटकार

मेरठ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल अस्पताल में भड़कती यूपी राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - Dainik Bhaskar
मेडिकल अस्पताल में भड़कती यूपी राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह

मेरठ मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंची यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने वैक्सीनेशन में गड़बड़ी मिलने पर स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। जब वह टीकाकरण कक्ष में पहुंचीं तो वहां महिला स्टाफ 45 प्लस के व्यक्ति से ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी मांग रहा था। यह देखकर उपाध्यक्ष भड़कते हुए बोली 45 प्लस को बिना पंजीयन टीकाकरण हो रहा है, आपसे किसने कहा इनका ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग नंबर देखने के लिए।

वहीं सेनेटाइजेशन की उचित व्यवस्था न मिलने और सामाजिक दूरी का पालन न होने पर भी उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दरम्यान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी मौजूद था। टीकाकरण करने वाले स्टाफ के काम में कमियां मिलने पर उपाध्यक्ष ने प्राचार्य से कहा कि इन्हें बदल दीजिए, एकदम गलत जानकारी देते हैं।

स्टाफ को डांटते हुए यह बोली आयोग उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष- 45 साल वाले को कहां से रजिस्ट्रेशन कराके दे रही हैं आप, स्टाफ- मैडम हमें तो ऊपर से ऑर्डर हैं उपाध्यक्ष- ऑर्डर कहां से ऑर्डर है, दिखाइए, देखिए, देखिए गलत खबर दे रही है, पहले तो आप इन्हीं को बदल दीजिए स्टाफ- मैडम हमारे पास ऑनलाइन के स्लॉट आते हैं, लखनऊ से स्लॉट आते हैं उपाध्यक्ष- ऑनस्पॉट का कोई स्लॉट नहीं होता

उपाध्यक्ष बोली हम हैं तो आप हैं
दूसरे टीकाकरण बूथ पर सेनेटाइजेशन व्यवस्था उचित न होने पर उपाध्यक्ष ने महिला स्टाफ से साफ शब्दों में कहा ये याद रखिए हम हैँ तो आप हैं। जो यहां जनता परेशान हो रही है ये गलत है, सोच लीजिए कभी आप और हम भी यहां हो सकते हैं, इस प्रकार का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो सकता, और मेरे सामने तो बिल्कुल भी नहीं करना, मैं तो बहुत खिलाफ हूं इन सबके हमारे लिए है, हमारी वजह से है, और हम हैं तो आप है, ये याद रखिए, ये जनता है, मुख्यमंत्रीजी इतने सजग हैं कि दिन रात टीकाकरण हो अगर इस तरह से इतनी लापरवाही होगी तो कैसे चलेगा।

प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान आयोग उपाध्यक्ष ने महिला चिकित्सक से टीकाकरण के नियम पूछे तो महिला चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार जानकारी देने लगी, इस पर भड़कते हुए उपाध्यक्ष ने कहा डीएम ने क्या कहा है इससे हमें मतलब नहीं है, सरकार की गाइडलाइन क्या है, जीओ क्या कहता है, बताइए अपने स्टाफ को कि सरकार ने क्या आदेश दिए हैं, सरकार का जीओ क्या कहता है।

खबरें और भी हैं...