सपाइयों ने आज गुरुवार दोपहर को शहर में अलग-अलग स्थानों से साइकिल यात्रा निकाली। कई जगह सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपाइयों का मुख्य कार्यक्रम जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर था, जहां स्वामी ओमवेश व पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने
पहुंच कर समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वामी ओमवेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकार को जगाना व चेताना है। सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ किसान लगातार धरने पर हैं, और कोई भी भाजपा नेता व मंत्री किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी, और अपनी सरकार बनाएगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा के जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। इसके माध्यम से लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, पंचायत चुनाव में मनमानी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। सांसद मोहम्मद आजम खान को भाजपा द्वारा फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के विरोध में समाजवादी लोग अपनी आवाज उठाई।
3 तहसील, विधानसभाओं से निकली रैली
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया आज यह साइकिल यात्रा मेरठ जिले की हर तहसील व विधानसभा से निकली है। हर क्षेत्र में पार्टी नेताओं ने रैली का मोर्चा संभाला। हस्तिनापुर से निकाली गई सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अंबेडकर मार्केट में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खजूरी में पूर्व मंत्री सपा नेता प्रशांत गौतम के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को रवाना करने के बाद स्वामी ओमवेश समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे।पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने किठौर विधानसभा के जई गांव से साइकिल यात्रा निकाली, जिसमें अन्य समर्थक भी रहे। शहर से सपा विधायक रफीक अंसारी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक से साइकिल यात्रा निकाली। सरधना, हस्तिनापुर विधानसभा में भी सपा नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। सपा नेता परविंदर ईशू ने कार्यकर्ताओं के साथ थापर नगर स्थित गुरुद्वारे से साइकिल यात्रा निकाली।
ओमवेश ने ओवैसी को कहा भाजपा एजेंट
पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि ओवैसी भाजपा के एजेंट हैं। भाजपा मुसलमानों का वोट काटने के लिए और सपा को हराने के लिए यह चाल चल रही है। ओवैसी को मुहरा बनाया है उनको उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि आजम खां को सरकार ने फसाया है। सपा 400 से ज़्यादा सीटें लाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। मुख्तार अंसारी अपराधी है या नहीं यह तो हमें नहीं पता। सपा-रालोद मिलकर 2022 का चुनाव लड़ेंगी, सीटों का बंटवारा अभी तय होगा। पंचायत चुनाव के बागियों और विभीषणों पर पार्टी जल्द एक्शन लेगी। उन्होंने कहा अब जनता भाजपा सरकार के झूठ से तंग आ चुकी है। माननीय प्रधानमंत्री ने जनता से जो झूठ कहे हैं जनता वो समझ चुकी है, इस बार जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आएंगी और सपा को चुनेगी ये हमारा दावा है यूपी में सपा की ही जीत होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.