मेरठ में 16 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। जहां ताऊ पढ़ाने के लिए अपने घर ले गया था। वहां पर उसी के ताऊ का बेटा 5 माह से डरा धमकाकर रेप कर रहा था। पीड़िता की हालत बिगड़ी तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। पता चला कि किशोरी 5 माह की गर्भवती है। जिसके बाद आरोपी युवक से निकाह भी करा दिया। उसके बाद आरोपी भाई बहन को घर छोड़ गया।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक कालोनी निवासी 16 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ रह रही है। मां ने बताया कि 1 साल पहले किशोरी को उसका ताऊ खरखौदा क्षेत्र के गांव में अपने घर ले गया था। जिसने घरवालों को बताया कि यह भी मेरी बेटी की तरह है और मदरसे में उर्दू सीख लेगी। 5 माह से किशोरी का तहेरा भाई रेप करता रहा। अब लड़की की हालत बिगड़ी तो उसे एक डॉक्टर के पास जे लाया गया। जहां सच्चाई पता चली।
मां ने बताया की जब आरोपी परिवार हमारी बेटी को घर छोड़कर गया तो मैंने पूछा क्या हुआ। जिसके बाद आरोपी युवक की मां ने बताया की मेरे बेटे ने एक दिन लड़की के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पूछा तो उसे समझाया नहीं। इस पर आरोपी परिवार ने कहा की लड़की अपने ही घर ठीक है।
किशोरी मां से बोली- मेरे साथ गलत काम किया
इस पर लड़की की मां ने बेटी से पूछा की क्या हुआ। लड़की ने अपनी मां को डरते हुए बताया की ताऊ के बेटे ने मेरे साथ कमरे में गलत काम किया। जब घर पर कोई नहीं होता था तो वह मेरे साथ गलत काम करता था। मना करने पर मारने की धमकी देता था।
घर की इज्जत के लिए निकाह
लड़की के परिवार ने जब इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो लड़की के ताऊ ने कहा की यह घर की इज्तत का मामला है। इसमें घर में ही निपटारा करा दिया जाए। 10 दिन पहले आरोपी तहरे भाई से किशोरी का निकाह करा दिया। जिसमें दोनों परिवार के लोग मौजूद हुए। अब आरोपी युवक ने किशोरी को साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद किशोरी के परिवार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर इंसाफ की मांग की है।
CO बोले-मुझे जानकारी नहीं
CO कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जिस भी थाना क्षेत्र की घटना है जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.