मेरठ और आसपास के जिलों में उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह की 5 तारीख हो चुकी है। लेकिन अभी बारिश होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं तापमान भी अब बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद जिलों में लगातार दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। जबकि मानसून की गति बहुत धीमी है। लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगले 2 दिनों में पारा 40 डिग्री या उससे अधिक पार करने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है।
4 जुलाई को अधिकतम तापमान 37. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
4 जुलाई को मेरठ मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37. 8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी पॉइंट 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार अभी अगले 4 दिनों तक मानसून आने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि मेरठ और आसपास के जिलों में 9 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं है।
अभी और बढ़ेगा तापमान
अभी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जून माह में 3 बार अच्छी बारिश हुई तो फसलों के लिए भी फायदा हुआ, और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। लोगों को उम्मीद थी कि जुलाई से पहले ही मानसून आ जाएगा। जिससे बारिश की संभावना भी अधिक रहेगी। लेकिन दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया गया है कि आने वाले 2 या 3 दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
सुबह से होने लगती है उमस भरी गर्मी
इस बीच तापमान बढ़कर 39 या 40 पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। सोमवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। मानसून की रफ्तार धीमी है। अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार वेस्ट यूपी में मानसून धीमा है। बारिश नहीं होने के कारण लगातार उमस व तापमान में वृद्घि दर्ज की जा रही है। जिस कारण उमस वाली गर्मी शुरू हो गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.