मेरठ में बुधवार रात छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जिसके बाद लाठी डंडे चले। आरोपी पक्ष ने तमंचे व पिस्टल से फायरिंग की। जिसमें दो लोगों को गोली लगी। परिजन और आसपास के लोग दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। एक युवक की मौत हो गई।
भैंसा गांव में यह है पूरा मामला
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र का भैंसा संवेदनशील गांव है। जिसमें पहले भी संघर्ष की घटना पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत बनती रही है। बुधवार रात 9.30 बजे भैंसा गांव निवासी अंकुर पुत्र सेंसरपाल का पड़ोस में रहने वाले अरुण से विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों में मारपीट हो गई। आरोपी अरुण व उसके भाई ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में अंकुर व अंकुर का चचेरा भाई गौरव गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल में गौरव (27) की मौत हो गई।
2 माह पहले शुरू हुआ था विवाद
पुलिस का कहना है की जांच व पूछताछ में सामने आया है की 2 माह पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लेकिन किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं आई थी। पीड़ित अंकुर के परिवार की एक महिला से आरोपी अरुण अश्लील कमेंट करने के साथ गलत नजर से देखता था। कई बार विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो जाता था। बुधवार रात में आरोपी अरुण पक्ष ने मारपीट कर फायरिंग की है।
रिटायर्ड फौजी पर फायरिंग का आरोप
पुलिस का कहना है की जांच में सामने आया है की आरोपी अरुण पक्ष की तरफ से रिटायर्ड फौजी ने भी फायरिंग की है। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी सचिन की तलाश की, लेकिन व हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने दोनों पक्षो के लोगों से बात की। सीओ का कहना है की जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी का बयान
दोनाें पक्षों में पहले मारपीट हुई है। जहां एक पक्ष ने फायरिंग की। गोली लगने से घायल एक युवक की अस्पताल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.