मेरठ में बुधवार रात 31 साल की महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की शादी 9 पहले हुई थी। शादी के बाद महिला को कोई बच्चा नहीं हुआ। इसी के चलते महिला का पति से विवाद रहता था। जिसके कारण दम्पति में क्लेश रहता था। बुधवार रात महिला ने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह है पूरा मामला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मनीषा (31 साल) की शादी 9 साल पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अशोकपुरी निवासी छत्रपाल से हुई थी। छत्रपाल प्राईवेट नौकरी करता है। शादी के बाद महिला को कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसके चलते महिला का अपने पति से विवाद रहने लगा। बुधवार रात महिला ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पड़ोसी बोले परेशान रहती थी
मनीषा की मौत की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच पड़ोस की महिला ज्ञानेंद्री ने पुलिस को बताया की मनीषा का अपने पति से यही विवाद रहता था की बच्चा नहीं हुआ। दोनों में कई बार कहासुनी भी होती रहती थी। पुलिस पूरे मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टा पुलिस इस घटना को सुसाइड मान रही है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.