क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मेरठ पहुंचे सतेंद्र सिसोदिया:कार्यभार ग्रहण किया, कार्यकर्ताओं से बोले 2024 में भारी मतों से पार्टी को विजयी बनाएंगे

मेरठ2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय कार्यालय में नए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने संभाला कार्यभार - Dainik Bhaskar
क्षेत्रीय कार्यालय में नए क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार से दो गुना सीटों पर जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जो दशा और दिशा बदलने का काम किया है, उसके लिए हमें पिछली बार की तरह ही जनता का स्नेह मिलेगा। विपक्ष कितना भी गठबंधन क्यों न कर ले, जीत भाजपा की होगी। ये बात मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कही।

आयोजन में मौजूद पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता
आयोजन में मौजूद पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की एक बैठक हरमन सिटी बागपत रोड क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यभर ग्रहण किया। साथ ही हवन भी हुआ।
निकाय चुनाव में जुटें कार्यकर्ता, 2024 के लिए करें तैयारी

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा सभी को समाज के बीच में रहकर कार्य करना है। इसीलिए 2014 से लगातार 2022 तक हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कहा दूसरे दल जनता के बीच नहीं जाते, हम जाते हैं और इसी तरह मेहनत करते रहना है। विपक्षी दलों के एकजुट होने पर होने कहा कि जनता इस बात को जानती है कि ये दल चुनाव की घोषणा होने के बाद लोगों के बीच में आते हैं, इसके बाद कोई नहीं आता है। हमारा सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे पीएम मिले हैं। यूपी को योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम मिला है। कहा भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।

भाजपा जहां बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है

हवन के साथ हुआ कार्यभार ग्रहण समारोह
हवन के साथ हुआ कार्यभार ग्रहण समारोह

बैठक में पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का स्वागत पश्चिम क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसी है जहां पर बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सत्येंद्र सिसोदिया पहले एक बूथ के अध्यक्ष थे जिले के पदाधिकारी और आज क्षेत्रीय अध्यक्ष बने हैं।

ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, बसंत त्यागी, प्रदेश सरकार में मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग, विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज,अमित अग्रवाल, राजीव गुंबर श्रीचंद शर्मा, सरोजनी अग्रवाल, योगेश धामा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, विकास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और जिला प्रभारी उपस्थित रहे।