मेरठ में शनिवार को जनरल वीके सिंह भी पहुंचे। वह शताब्दी नगर स्थित माधव कुंज में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित अधिवेशन में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर देश में आप की सरकार होती, तो हालत श्रीलंका से भी ज्यादा खराब होती।

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने मजदूर महासंघ के हितों को लेकर अपनी बात कही। कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मजदूर महासंघ के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही बेहतर करने के लिए सुझाव देने का आग्रह भी किया।
वीके सिंह ने कहा, सरकार बेहतर काम कर रही
जनरल डॉ. वीके सिंह ने कहा कि मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं की जानकारी दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.