मेरठ में सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा हो गया। वजह थी कि मां-बेटी पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गईं। मां का आरोप है कि बेटी के साथ 6 साल पहले 2017 में रेप हुआ था। लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस टरका रही है। पीड़ित परिवार 6 साल से दर-दर भटक रहा है। बता दें कि यह महिला पूर्व में हत्या में जेल जा चुकी है। जो इस समय जमानत पर है।
जानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना था कि बेटी के साथ में 2017 में संजू नाम के युवक ने रेप किया था। पुलिस ने संजू की गिरफ्तारी नहीं की। कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिली हैं। लेकिन, आरोपी बेटी को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मां बेटी ने जैसे ही केरोसिन उड़ेलने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुलिस और आसपास के लोगों ने बोतल छीन ली। कार्रवाई न होने पर मां बेटी ने आत्मदाह की धमकी दी है।
मेरठ पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेप, पॉक्सो और अपहरण का एक मुकदमा फरवरी 2017 में टीपीनगर थाने में दर्ज हुआ था। इसी मामले से संबंधित 2021 में दूसरा मुकदमा जानी थाने में दर्ज हुआ।
जिसमें आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला भी हत्या के मामले में जेल गई थी। अब महिला जमानत पर बाहर है। महिला जिस संजू का नाम ले रही है वह महिला का भतीजा है। कोर्ट से वारंट पहले से ही जारी है। जिसमें पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.