डकैती का खुलासा न होने पर इंस्पेक्टर-हलका इंचार्ज निलंबित:इकडी गांव में घर के लोगों को बंधक बनाकर डकैतों ने की थी लूटपाट

सरधना2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के इकडी गांव में डकैतों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जिसका दो दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। सरधना इंस्पेक्टर जितेंद सिंह व हलका प्रभारी विजयपाल को निलंबित कर दिया है।

सरधना थाना क्षेत्र के ईकड़ी निवासी सतीश पुत्र परमानंद के घर मे पहुंचे पांच की संख्या में डकैतों ने जमकर लूट-पाट मचाई थी। इस दौरान घर के लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये के गहने समेत कई कीमती सामान लूट लिए और डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर एसएसपी और आईजी भी मौके पर पहुंचे। मेरठ एएसपी रोहित सिंह ने बताया कि मामले इंस्पेक्टर जितंद्र सिंह व दरोगा विजय पाल को निलंबित कर दिया है।

3 महीने पहले भी बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया था

पीड़ित सतीश ने बताया की लगभग 3 महीने पहले भी बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई थी। पीड़ित सतीश के समन्धी हरिद्वार संघ मे जिसकी सूचना पर वह इकडी गाव पहुँचे और डी जी पी से बात की और जल्द डकैती करने वालो की गिरफ्तारी की मांग की।

खबरें और भी हैं...