मिर्जापुर के अहरौरा नगर के पट्टी कला में स्थित नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ ईओ नवनीत सिंह और स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आनंद कुमार ने नगर पालिका कर्मियों को स्वच्छ भारत में हरित भारत की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
लोगों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की
नगर पालिकाकर्मी हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर वासियों को जनजागरूक की। इस दौरान सड़कों व अन्य स्थानों पर देख रहे हैं। प्लास्टिक के कचरे को उठाकर एकत्रित किया गया। नगर के दुकानदारों को नगर वासियों से अपील किया गया पूर्ण रूप से प्लास्टिक का बहिष्कार करें। जन जागरूकता रैली नगर भ्रमण के बाद पुलिस चौकी पहुंचा। जहां पर पुलिस कर्मियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शपथ दिलाई गई।
लोगों को किया गया जागरुक
वापस नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर रैली समाप्त हुई। ब्रांड एंबेसडर आनंद कुमार ने बताया कि जब तक सभी लोग जागरुक नहीं हो पाएंगे, तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से बैन नहीं लग पाएगा। इसके लिए इसी तरीके से जन जागरूकता अभियान चलाकर समाप्त किया जा सकता है।
ईओ नवनीत सिंह ने बताया की प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग या कपड़े के बैग को इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए और जनमानस को प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। तभी सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग पाएगा अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक चला लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सभासद वह नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.